ssnews दो शराबियों ने मिलकर, एक महिला की हत्या महज ₹60 के लिए कर दी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार,,
बलरामपुर जिले की शंकरगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया है, दरअसल दो शराबियों ने मिलकर एक महिला की हत्या महज ₹60 के लिए कर दी थी।
स्वराज संदेश रायपुर, बलरामपुर।शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पोड़ी खुर्द गांव में 2 दिन पहले पुलिस को एक महिला छन्दनी नगेसिया की लाश बरामद हुई थी प्रथम दृष्टया ही पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही थी.. विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि 2 शराबियों ने मिलकर महिला की हत्या रस्सी से गले को दबाकर कर दी.. दरअसल महिला शराब बेचा करती थी और एक बोतल शराब का ₹60 आरोपियों के पास महिला का उधार था महिला बार बार उनसे उधार मांगती थी और इसी बात को लेकर आरोपियों ने प्लानिंग की और महिला को मौत के घाट उतार दिया फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी चांदु नगेसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं दूसरा आरोपी राजकुमार अभी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही हैं हेमंत अग्रवाल, थाना प्रभारी।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment