ssnews मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ जनों का सम्मान,,,

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष मोहन मरकाम  को समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं
  
 स्वराज संदेश मस्तुरीः  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम  का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया। केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता पर काबिज करने का संकल्प लिया।
मस्तुरी ब्लॉक के नगर पंचायत मल्हार मंगलभवन पर केक काटकर मोहन मरकाम की लंबी आयु की कामना की गई।
 ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर संकल्प लें कि आने वाले  विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर कांग्रेस का विधायक बनाऐंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम  का जन्मदिन बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार 11 वरिष्ठ सक्रिय कांग्रेस जनों का साल,श्रीफल  व पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
मस्तुरी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष कौशल पान्डेय, गणेशराम भारद्वाज, रामहि राजभानु, रामायण राजभानु,चेतन पटेल,, पुतन दुबे, रघुराज पान्डेय,रामहरि कैर्वत, ,ताराचंद वर्मा, रामकुमार कश्यप,परदेशी वर्मा, सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया।  
मंगलभवन मल्हार में मोहन मरकाम का जन्मदिन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व मे मनाया गया  कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की एवं पार्टी को छ.ग. की सत्ता पर बनाए रखने व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के साथ साथ पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, प्रदेश सचिव श्रीमती किरण तिवारी, लक्ष्मी भार्गव,अशोक राजवाल, उमाशंकर मधुकर,अरविंद लहरिया, बिन्दु जायसी, कांति भारद्वाज, न.पं.मल्हार अध्यक्ष अनिल कैर्वत, एल्डरमैन अमित पान्डेय, किरण पाटले, पार्षदगण विषनु कैर्वत, सुजित राजभानु, बबलू भारद्वाज, सीताराम कैर्वत, दुर्गेश कैर्वत, शैल कैर्वत, मोहन कैर्वत, डाक्टर दीपक लहरे,लक्ष्मी यादव,विजय नामदेव, राजनारायण तिवारी, विक्रम तिवारी, राजू सोनी,पुष्पेंद्र राय,संतोष लहरे,मीन कुमार, गणेशदत्त राजू तिवारी  सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों ,कार्यकर्तागण शामिल रहे।मंच का संचालन उदय भार्गव द्वारा किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY