ssnewsभाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से महिला कांग्रेस में आक्रोश, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मस्तुरी सुकृता बादल खूंटे ने कहा बयान से झलकती है, भाजपा प्रभारी की मानसिकता,,
भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से महिला कांग्रेस में आक्रोश, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मस्तुरी सुकृता बादल खूंटे ने कहा बयान से झलकती है भाजपा प्रभारी की मानसिकता
स्वराज संदेश बिलासपुर ।भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान के बाद अब माहौल में राजनीतिक हवा गर्म होती जा रही है कुछ दिन पूर्व भाजपा की बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरन्डेश्वरी खो बैठी आपा अपनी शब्दो को नही रोक पाई जिसके कारण छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके बयान का घोर विरोध किया । महिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुकृता बादल खूंटे में भी उस बयान को लेकर भारी आक्रोश है। अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुडेश्वरी का बयान संस्कारहीन है और भी कई आए प्रदेश प्रभारी लेकिन इस तरह सीमा नही लांघा। इस तरह के बोल संस्कारों के परिचायक होते है। थूकना, चाटना, कीचड़ फैलाना ऐसी भाषा का प्रयोग शोभा नही देता। इस तरह के अल्फाजों का इस्तेमाल करना या किया जाना स्तरहीन विचारों को दर्शाता है, राजनीति में मतभेद होते हैं, पक्ष विपक्ष होता है परन्तु भाषा में मर्यादा, संयम आवश्यक है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आसमान में चमकते सूरज है जिनकी ओर देख कर कोई थूकेंगा तो थूक उसके ही चेहरे पर ही गिरेगा। भूपेश सरकार की सफलतम योजनाओं ने हमारे संस्कारों, सभ्यता, छत्तीसगढ़ के पर्व, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं को रोजगार, शिक्षा, ग्रामीण अंचल की आर्थिक गतिविधियों को नया स्वरूप दिया है। कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश को आर्थिक मंदी से कोसों दूर रखा है, माटीपुत्र दृढ़ संकल्पित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में विकास की नई गंगा बहाई है जिसके कारण हर कोई छत्तीसगढ़ सरकार की प्रसन्नता जाहिर करते हैं। आज देश के वह रोल मॉडल मुख्यमंत्री है। भारतीय जनता पार्टी को विकास की बात करना नहीं आता है बल्कि धर्म एवं इतिहास के लिए अनर्गल टिप्पणियां कर वाट्सऐप यूनिवर्सिटी चलाना, यही भाजपा की खूबियां हैं।आज भाजपा के केन्द्र सरकार सब कुछ बेच कर मजे ले रहे हैं।और आम जनता मंहगाई से मर रहे हैं उसके बारे मैं क्यो नही बोलते हैं भाजपा प्रदेश प्रभारी ।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment