ssnews'बिहान' योजना से जुड़े स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जा रहा मुर्गी पालन के कार्यों से बजबूत हो रही है समूह,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी । मस्तूरी विकासखंड में आदर्श गौठान मल्टी एक्टिविटी सेंटर अंतर्गत मुर्गी शेड का निर्माण किया गया है। जिसमें मुर्गी पालन का कार्य 'बिहान' से जुड़े स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह कार्य जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें के मार्गदर्शन में सीता महिला स्व सहायता समूह आदर्श गौठान ग्राम वेद परसदा एवं रानी दुर्गावती महिला स्व सहायता समूह आदर्श गौठान ग्राम जूहली की दीदियों को विस्तृत व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु डॉक्टर पीके अग्निहोत्री प्रभारी पशु चिकित्सक मस्तूरी यशवंत डहरिया, ललित खुजूर प्रभारी जनपद मस्तूरी एडीओ मस्तूरी, एडीओ रूपलता बुनकर प्रभारी एन आर एल एम मस्तूरी के द्वारा शासकीय पोल्ट्री फार्म कोनी बिलासपुर में भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में आर के गुप्ता प्रबंधक शासकीय पोल्ट्री फार्म कोनी बिलासपुर के द्वारा दिया गया एवं सभी हितग्राहियों को मुर्गी पालन में आने वाली कठिनाइयों का निदान किया गया। प्रशिक्षण में मुर्गी चुजों के टीकाकरण डिवर्मिंग डिटीकिंग एवंं खानपान के समस्त प्रकार की जानकारी प्रदान की गई साथ ही समूह की दीदियों को समस्त शेडो का भ्रमण कराया गया एवं पोल्ट्री फार्म संचालन के बारे में विधिवत समझाया गया ताकि वह अपने अपने गांव के गौठानो में मुर्गी पालन का सचालन सुचारू रूप से कर सके प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुपलता बुनकर, तेजेश्वर यादव, अनिल कुर्रे, सक्रिय महिला वेद परसदा, ओम प्रकाश मिश्रा पशु परिचारक पशु चिकित्सालय मस्तूरी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment