ssnewsग्राम पंचायत पाराघाट में सरपंच पद पर पुनः हुई प्रदीप सोनी की वापसी
ग्राम पंचायत पाराघाट में सरपंच पद पर पुनः हुई प्रदीप सोनी की वापसी
स्वराज संदेश बिलासपुर // जनपद क्षेत्र के पाराघाट में प्रदीप सोनी के विपक्षी के द्वारा लगातार उनकी छबि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अंततः प्रदीप सोनी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तुरी के द्वारा बहाल कर पुनः सरपंच बनाया गया है जिससे समस्त ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है और अपने चहेते सरपंच को अपने बीच पाकर सभी गाँव वाले खुशी मना रहे हैं।।आपको बता दे कि पिछले पांच सालों में प्रदीप सोनी के द्वारा गांव में अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप ही गांव वालों ने लगातार दूसरी बार उसे ही सरपंच बनाया है।।पुनः पद वापसी पर प्रदीप सोनी का कहना है कि विपक्षीओ को गांव के विकास में बाधक नही बनना चाहिए और मिलजुलकर सभी गाँव के विकास पर ही ध्यान दें।।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment