ssnews सीसीटीएनएस के कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना संबंधी आंकड़ों को ऑनलाइन भरे जाने का प्रशिक्षण दिया गया



पुलिस कर्मचारियों को दी गई आई0 आर0ए0बी0 की जानकारी
 स्वराज संदेश बिलासपुर।एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस  अर्थात integrated रोड एक्सीडेंट डाटाबेस कि  11 जुलाई 2021 को जिले के विवेचना अधिकारी एवं सीसीटीएनएस के कर्मचारियों को बिलासा गुड़ी में प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक झा के दिशा निर्देश में एवं यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार बघेल की उपस्थिति में बिलासपुर जिले के थानों से आए विवेचना अधिकारी एवं सीसीटीएनएस के कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना संबंधी आंकड़ों को ऑनलाइन भरे जाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसके माध्यम से प्रत्येक सड़क दुर्घटना की जानकारी मौके पर ही विशेष एप के द्वारा भरकर मुख्यालय प्रेषित की जा सकेगी इन्हीं आंकड़ों के उच्च स्तरीय विश्लेषण से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों  को विशेषज्ञों द्वारा ज्ञात कर दुर्घटना के निदान तक पहुंचा जा सकेगा प्रशिक्षण में पुलिस मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षक  संजय शर्मा नागपुर से संबंधित  विशेषज्ञ ऑनलाइन  जोड़ कर जिले के करीब 50 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया साथ ही जिला रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे एवं सीसीटीएनएस टिकेश्वर साहू भी प्रशिक्षण में भाग लिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY