ssnews वार्ड क्रमांक 3 में विकास कार्य को मिली सौगात, नाली निर्माण का हुआ भूमिपूजनअंजनी मिश्रा के घर से पिलारी नहर तक बनेगी नाली, जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत,,
वार्ड क्रमांक 3 में विकास कार्य को मिली सौगात, नाली निर्माण का हुआ भूमिपूजन
अंजनी मिश्रा के घर से पिलारी नहर तक बनेगी नाली, जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी के वार्ड क्रमांक 3 में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को अंजनी मिश्रा के घर से पिलारी नहर तक नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नाली निर्माण होने से वार्ड में जल निकासी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी तथा बारिश के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिलीप यादव, नानकराम नागदेव, नानक पांडेय, बसंत मौर्य, दुकालू साहू एवं अस्मत छाबड़ा उपस्थित रहे। वहीं उपसरपंच श्रीमती रुक्मणी देवी एवं टिंकू सिंह की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ऋतिक कुमार नागदेव के साथ वार्ड क्रमांक 3 के पंच संजय तिवारी, अभिषेक मौर्य, पंकज निर्मलकर एवं अंकित मिश्रा, शुभम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नेता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नाली निर्माण कार्य को वार्ड के लिए आवश्यक एवं उपयोगी विकास कार्य बताते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किए जाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment