ssnews सद्भावना होली मिलन समारोह संपन्न ,कवि महेतरु मधुकर को मिला सद्भावना साहित्य सम्मान,,
कवि महेतरु मधुकर को मिला सद्भावना साहित्य सम्मान
स्वराज संदेश पचपेड़ी। सद्भावना परिवार छत्तीसगढ़ के सौजन्य से 5 मार्च 2026 को आई. एम. ए. भवन सीएमडी चौक बिलासपुर में सद्भावना होली उत्सव का 17 वां वार्षिक आयोजन रखा गया जिसमें पचपेड़ी निवासी कवि एवं प्रधान पाठक महेतरु मधुकर को छत्तीसगढ़ी व हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए डाॅ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा स्मृति सद्भावना साहित्य सम्मान पालेश्वर प्रसाद शर्मा के सुपुत्र अभियंता राजीव नयन शर्मा के प्रेरणा से व मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल, सद्भावना परिवार के संस्थापक व संयोजक राजीव अग्रवाल के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस भव्य आयोजन में साहित्य, शिक्षा, संगीत व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्ट विभुतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के साहित्य प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment