ssnews गुरुपूर्णिमा पर डी.ए.वी. विद्यालय में 11 कुंडीय हवन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न,,

*गुरुपूर्णिमा पर डी.ए.वी. विद्यालय में 11 कुंडीय हवन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न* 

 डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा, मस्तूरी*
स्वराज संदेश मस्तूरी।डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा में आज गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर 11 कुंडीय हवन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  संतोष मिश्रा (मंडल प्रतिनिधि),  विवेक त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष),  अजय सिंह (महामंत्री),  पुत्तन दुबे (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),  संतोष डोंगरे (सरपंच, वेद परसदा),  नरसिंह पटेल (उपसरपंच, वेद परसदा) एवं  के.के. उपाध्याय (बीजेपी नेता) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। अतिथियों ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्ता, शिक्षा के आध्यात्मिक पक्ष तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को संस्कार देते हैं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें ‘हरित भविष्य’ का संदेश दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY