ssnews सेवा सहकारी समिति ओखर में नव नियुक्त अध्यक्ष राजकुमार साहू ने किया किसानों का सम्मान साथ किया धान खरीदी का शुभारंभ,,,

सेवा सहकारी समिति ओखर में  नव नियुक्त अध्यक्ष राजकुमार साहू ने किया किसानों का सम्मान 

स्वराज संदेश मस्तूरी।सेवा सहकारी समिति ओखर.पं.क्रं. 1052 में आज नवनियुक्त प्राधिकारी    राजकुमार साहु को नोडल अधिकारी के सहमति से संस्था प्रबंधक ने कार्यवाही कर प्रभार दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु अधिकारी ने कर्मचारियों को धान खरीदी के महाकुंभ में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान देते हुए धान खरीदी की ब्यवस्था, उचित धान तौल,रख रखाव तथा धान की उठाव उचित समय पर करवाने हेतु निर्देशित किया साथ ही वरिष्ठ किसानों का सम्मान किया।मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु ने भाजपा जिला नेतृत्व तथा प्रदेश नेतृत्व को नयी जिम्मेदारी के लिए आभार जताया तथा उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वीरेंद्र पांडे, पोलेश्वर साहू,रामखेलावन यादव,भोगेश,डॉ भानु प्रताप पटेल, संस्था प्रबंधक धनसाय, बलराम साहू, कृष्ण कुमार साहू,विजय साहू, सुरज पटेल,रवि सहित किसान तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY