ssnews दर्रीघाट संकुल में हुआ शाला प्रवेश उत्सव,बच्चो को मिला पुस्तक,गणवेश,सायकल,बच्चे मजे से करे पढ़ाई : राठौर



 दर्रीघाट संकुल में हुआ शाला प्रवेश उत्सव
बच्चो को मिला पुस्तक,गणवेश,सायकल

बच्चे मजे से करे पढ़ाई = राठौर

       स्वराज संदेश मस्तूरी।संकुल दर्रीघाट विकास खंड मस्तूरी में आज संकुल प्रभारी पार्थ सारथी भट्टाचार्य के निर्देशन एवम रामनारायण राठौर अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत मस्तूरी ,  बी पी साहू बीआरसीसी मस्तूरी,शशिशंकर भाठ सरपंच प्रतिनिधि दर्रीघाट, लखन टंडन अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति दर्रीघाट,गोपी पटेल जनपद सदस्य, बृजनंदन टंडन सांसद प्रतिनिधि,संतराम कश्यप,सलीम भाई,संजय कश्यप  आतिथ्य एवम सूरज क्षत्री संकुल समन्वयक दर्रीघाट के उपस्थिति में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। संकुल के सभी स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाते हुए मुख्य कार्यक्रम दर्रीघाट में आयोजित किया गया जिसमे दर्रीघाट के सभी स्कूल शामिल रहे।
              कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या के देवी मां सरस्वती एवम छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में ननिहालो को तिलक लगाकर मिष्ठान,गणवेश,पुस्तक ,स्लेट,बत्ती, एवम नवमी में प्रवेश लिए छात्राओं को सायकल प्रदान कर स्वागत करते हुए शाला प्रवेश कराया गया।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर ने बच्चों को नव प्रवेश हेतु बधाई देते हुए कहा कि बच्चे स्कूल में मजे से पढ़ाई करे। वही जनपद सदस्य गोपी पटेल ने मुख्य मंत्री जी के पाती का वाचन किया।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्रभारी भट्टाचार्य ने कहा कि बच्चे नियमित रूप से शाला आए एवम अच्छे से पढ़ाई कर अपने पालक, गांव,शाला का नाम रौशन करे। इसी कड़ी में संकुल समन्वयक सूरज क्षत्री ने कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए शाला में बच्चों के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
          कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन व्याख्याता मनोज मिस्त्री के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी पी धिरही,आशा नामदेव,योगेश मानिकपुरी,भारती दुबे,सुभाष विश्वकर्मा,गयाश्री मौर्या,प्रीति साहू,पूर्णिमा तिवारी,तुलसी विश्वकर्मा,नागराज डहरे,पद्मिनी वर्मा,गीता गुप्ता,ममता अवस्थी,लोकेश्वरी सिंह, प्रिया पांडे,कावेरी चक्रवर्ती,रीना गुप्ता, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी सहित प्राथमिक/माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी स्कूल दर्रीघाट के सभी शिक्षक बच्चे उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY