ssnews सिर्फ 26 दिनों के विकास कार्यों ने पुनः सावित्री भागवत साहू को बनाया सरपंच पंचो ने ,निर्माण कार्यो से प्रभावित होकर पंचो ने दिया समर्थन ,ताकि हो सके ग्राम पंचायत का विकास,,,
जयरामनगर उपचुनाव में दूसरी बार सावित्री साहू ने अपना फिर से परचम लहराया।
26 दिनों में सिर्फ सावित्री भागवत साहू ने 21 लाख से भी अधिक निर्माण कार्य कराया जिससे प्रभावित होकर पंचों ने दिया सहयोग ताकि हो सके ग्राम पंचायत का विकास
स्वराज संदेश मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयराम नगर में एक बार फिर सावित्री भागवत साहू ने सरपंच का पदभार मिला, बता दें वर्तमान सरपंच रही गिरजा देवी कमल अग्रवाल के द्वारा 27 लाख गबन करने के आरोप में मस्तूरी एसडीएम ने पद से पृथक कर दिया, जिसके बाद पंचायत में चुनाव प्रक्रिया दिनांक 8/9/ 2022 गुरुवार को दोपहर में चुनाव कराया गया जिसमें दो महिला प्रत्याशी सावित्री भागवत साहू और सीमा यादव के बीच सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें 1 वोट से सावित्री भागवत साहू को विजय मिला वही सीमा यादव 9 वोट और सावित्री भागवत साहू को 10 वोट प्राप्त हुए। चुनाव का पुरा प्रक्रिया करारोपण अधिकारी बीएस नायक, सचिव कैलाश पटेल, के मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सावित्री भागवत साहू के चुनाव जीतने पर धर्मेंद्र यादव, तुलाराम शर्मा, अर्जुन यादव, परदेसी प्रधान, हरीश चंद साहू, प्रिया साहू, अमेरिका जगत, शैलेंद्र साहू, उत्तरा प्रधान, माधुरी साहू, बिंदु सेन, अनुसूया सिदार, राजू पंडित, सागर कश्यप, पिंटू ,आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment