ssnews नया कोटवार भवन बन जाने के बाद, अब कोटवारों को किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा :शिव डहरिया
स्वराज संदेश रायपुर।आज छ.ग. शासन के मंत्री शिव डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग में 17 लाख 34 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त कोटवार भवन का लोकार्पण किया।कोटवार शासन प्रशासन और ग्रामीणों के बीच एक सेतु की तरह है जो सूचनाओं के आदान प्रदान से लेकर अन्य जिम्मेदारी निभाते है।दूरस्थ इलाके में जहाँ टीवी, अखबार नहीं है, वहाँ कोटवार ही है, जो सबकों जागरूक करने के साथ सजग भी करते है। परिस्थितिया चाहे जैसे भी हो, कोटवार मुनादी कर अपना फर्ज निभाते है। कोटवार गाँव से चलकर ब्लॉक मुख्यालय आना जाना करते हैं। जरूरी कार्य से आने वाले कोटवारों को ब्लॉक मुख्यालय में ठहरने में परेशानी होती थी, अब नया कोटवार भवन बन जाने के बाद उन्हें किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा शिव डहरिया छ.ग. शासन मंत्री।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment