ssnews सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में सांदीपनी वेब्स मैगजीन का विमोचन महेंद्र चौबे द्वारा किया गया ,,,
*सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में सांदीपनी वेब्स मैगजीन का विमोचन*
सांदीपनी वेब्स मैगजीन का प्रथम संस्करण 2025 संचालक इंजी. महेन्द्र चौबे के कुशल मार्गदर्शन में किया
गया।
स्वराज संदेश मस्तूरी। बड़े हर्षोल्लास के साथ सांदीपनी एकेडमी (पेन्ड्री) द्वारा सांदीपनी वेब्स मैगजीन का प्रथम संस्करण 2025 संचालक इंजी. महेन्द्र चौबे के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे के निर्देशन में विमोचन संस्था के सभी प्राचार्यों एवम् विभागाध्यक्ष, डाॅ. पी.महेन्द्र वर्मन, डाॅ. रीता सिंह, श्रीमती आर. सेंकथिर सेल्वी, रामखिलावन साहू, संजीव कुमार साहू, सीताराम सोनी एवं सुरेन्द्र प्रसाद साहू के द्वारा किया गया। संचालक के द्वारा यह संदेश दिया गया कि मैगजीन के प्रकाशन से युवाओं में किताबों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी जो साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही यह छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच है। उन्होंने संस्था के उत्तरोत्तर विकास के लिए बड़ी उपलब्धि की बात कही। प्रकाशन से सांदीपनी परिवार के समस्त शिक्षकगण, गैर शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं में उत्साह बना हुआ है। मैगजीन विमोचन में मैगजीन एडिटोरियल बोर्ड का योगदान सराहनीय रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment