ssnews वेद परसदा के संतोषी मंदिर पर विराजे मां दुर्गा के प्रांगण में जगराता कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया,,,

वेद परसदा के संतोषी मंदिर पर विराजे मां दुर्गा के प्रांगण में जगराता कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया।


स्वराज संदेश मस्तूरी। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जगह-जगह मां दुर्गा के मुर्ति स्थापना किया गया है । इसी तारतम्य में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी वेद परसदा के संतोषी मंदिर पर नवयुवक दुर्गा उत्सव समिती वेद परसदा के द्वारा भी भव्य रूप से नवरात्रि पर्व को मनाया गया, मां दुर्गा के मूर्ति स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए रात्रि कालीन जगराता का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मां महामाया जश जागरण बिलासपुर मंडली मंच संचालक सेतु साहू ( कार्यक्रम अध्यक्ष ),गायक दुर्गेश सिंह, गायिका ज्योति , उमा ,प्रियंका साहू  एवं सहयोगी गायक विक्की पोर्ते , प्रेमलाल साहू  कलाकारों के द्वारा माता के जगराता में देवी जस गीत जैसे गानों का भव्य प्रस्तुति भी दी गई, रात्रि 8 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा,श्रोता भक्ति गीतों पर सराबोर होते रहे। वेदपरसदा के पुर्वजों ने जो संस्कृति अपने आने वाले युवा पिढीयों के लिए छोड़ी है उसे यहां के युवा आज भी संजोय रखे हैं, जिसका उदाहरण वहां पर उपस्थित सैकड़ो की भीड़ आज भी गवाह रूपी बने हुए हैं। युवाओं के टोली के साथ-साथ महिला मंडली  एवं समस्त ग्रामवासी भी देवी जस गीतों में खुब डुबें नज़र आए।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY