ssnews क्षेत्र में खलबली पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्तमान जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने जोगी कांग्रेस में किया ज्वाईन ,मस्तूरी से हो सकती है जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी,,

भाजपा के सक्रिय नेत्री  चांदनी भारद्वाज जोगी कांग्रेस में हुआ शामिल  मस्तूरी से करेंगें दावेदारी।

भाजपा से डॉक्टर बांधी ,कांग्रेस से  दिलीप लहरिया को दिया है टिकट  दोनो को आम जनता अजमा चूके है क्या इस बार तीसरा  विकल्प को वोट दे  जनता।  राष्टीय पार्टियों को छोड़ कर 
 बिलासपुर जिला मे जोगी कांग्रेस बड़ा धमाका कर सकता है अन्य विधानसभाओ में कई और कांग्रेस, भाजपा के नेता हो सकते हैं जोगी कांग्रेस में शामिल।

स्वराज संदेश मस्तूरी। विधानसभा चुनाव जैसे ही नजदीक आ रही है बड़े-बड़े चौंकाने वाले और दावेदारों की सक्रियता से इस बार मस्तूरी विधानसभा का चुनाव बहुत ही जटिल और चुनौती पूर्ण होने वाला है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता माने जाने वाले डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, मैदान में हैं, और कांग्रेस के बहुत ही सरल सहज व्यक्तित्व के रूप में अपनी छवि बनाने वाले लोक गायक दिलीप लहरिया तीसरी बार मस्तूरी विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं,और बहुजन समाज पार्टी के मजबूत और सशक्त एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़े हुए दाऊराम रत्नाकर भी इस बार मस्तूरी विधानसभा सभा में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आडीग है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहतरा सरपंच धरम भार्गव सामाजिक एवं युवाओं में अपनी अलग पहचान और पैठ बनाऐ हुऐ हैं।ऐसे में मस्तूरी विधानसभा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और जिस पार्टी के मस्तूरी क्षेत्र में काफी चहेते हैं जिसका नाम जोगी कांग्रेस है, उसमें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय और सक्रिय भाजपा नेत्री चांदनी भारद्वाज जो मस्तूरी जनपद के अध्यक्ष रह चुकी है, वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य  है,वह भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामी है और मस्तूरी विधानसभा में चुनाव लडने को तैयार है। ऐसे में मस्तूरी विधानसभा में राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा और विधानसभा चुनाव में किनके सर पर ताज होगा यह खुब चर्चा का विषय बना हुआ।
भारतीय जनता पार्टी को छोड़ जोगी कांग्रेस में प्रवेश लेने पर श्रीमती चांदनी भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी होने एवं उनके सिद्धांतों को देखकर वह जोगी कांग्रेस में वह प्रवेश किए हैं। वही 2018के चुनाव में जोगी कांग्रेस और बसपा गठबंधन ने मस्तूरी में दूसरा स्थान हासिल किया था और कांग्रेस तीसरे नंबर पर थे ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY