ssnews आम आदमी पार्टी के युवा नेता धरम भार्गव को अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष की कमान ,क्षेत्र में खुशी की लहर, समर्थकों ने बाटी मिठाई,,,
आम आदमी पार्टी के युवा नेता धरम भार्गव को अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष की कमान ,क्षेत्र में खुशी की लहर, समर्थकों ने बाटी मिठाई
स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मोहतरा निवासी धरम भार्गव के ऊपर भरोसा करते हुए आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकारणी भंग होने के बाद आज मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के 40 कार्यकर्ताओ को प्रदेश स्तरीय विभिन्न पदों पर पदस्थ किया गया जिसमे मस्तूरी से आम आदमी पार्टी के युवा नेता धरम भार्गव को आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिससे मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने हर्ष व्याप्त है। वही क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया की धरम भार्गव जब से आम आदमी पार्टी से जुड़े है तब से तन मन धन लगाकर क्षेत्र में पार्टी के लिए काम कर रहे है। एवं क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने में जोर सोर से लगे हुए है।ये उन्हीं मेहनत का नतीजा है जो आज आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है।
वही इस मामले में धरम भार्गव से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश के जनताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं पार्टी के पदाधिकारियों की आभार प्रगट किया।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment