ssnewsकांग्रेसियों ने मस्तूरी विधानसभा में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर साधा निशाना,,
कांग्रेसियों ने मस्तूरी विधानसभा में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर साधा निशाना।
मोदी सरनेम स्वर्ण जाति में आते हैं भाजपा बेवजह पिछड़ा वर्गों का अपमान है कह कर राहुल गांधी पर लगा रहे हैं आरोप-महापौर रामशरण यादव
स्वराज संदेश मस्तूरी। विधानसभा के सहारा परिसर में आज कांग्रेसियों ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के सदस्यता जाने और पिछड़ा वर्गों का अपमान है कह कर भाजपा जो आरोप लगा रही है उसे बेबुनियाद और झूठा आरोप है कहकर जगह-जगह प्रेस वार्ता कर अपनी बातें मीडिया के सामने रख रहे हैं। इसी तारतम्य में मस्तूरी के सहारा परिसर में मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेसियों सहित बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव मस्तूरी प्रेस वार्ता करने आए थे जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा है, आज ब्लॉक स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जम कर निशान साधा है। अडानी को प्रधानमंत्री के द्वारा संरक्षण देने की बात कही तो वही राहुल गांधी पर सडयंत्र कर सदस्यता भंग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की प्रदर्शन की दौर जारी रहेगी। कांग्रेसी अब दिल्ली में प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही है। प्रदेश भर में कांग्रेस की प्रदर्शन से साफ पता चलता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेताओ में कितनी आक्रोश है। लिहाजा बड़ी संख्या में जगह जगह प्रदर्शन जारी है। मस्तूरी के सहारा परिसर में प्रेस वार्ता का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय, राजेन्द्र धीवर,शंकर यादव, जयंत मनहर, संतोष दुबे, कमल डहरिया,लखन टण्डन,मनोहर कुर्रे, अशोक राजवाल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अंनत ,राहुल राय, देवेंद्र कृष्णन, पंकज विशाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment