ssnewsजिला अधिकारी पशुपालन विभाग डॉ झारिया सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के दिये हुए निर्देशो पर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ,,,

पशुपालन विभाग का मस्तूरी में खंडस्तरीय बैठक सम्पन्न
स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तूरी विकासखंड के कृत्रिम गर्भाधान केंद्र कार्यालय में पशुपालन विभाग के समस्त मैदानी स्तर के अधिकारियों एंव कर्मचारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। पशुपालन विभाग के जिला अधिकारी डॉ झारिया  सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के दिये निर्देश में यह बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में विभाग द्वारा चलाया जा रहा पशुओ में खुरहा, चपका टीकाकरण अभियान की प्रगति एंव इनाफ़ पोर्टल में एंट्री की समीक्षा की गई।साथ ही ग्रामो में आवारा पशुओं की अस्थाई रख रखाव के लिए सभी संस्था प्रभारियों को सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिये गए। फसलो को पशुओ से बचाने के लिये वर्तमान में लगभग सभी ग्रामो में पशुओ को अस्थाई बड़ा बनाकर ,कांजी हॉउस ,या गौठान में पशुओ को रखा गया है।शासन द्वारा निर्देश है कि ग्राम पंचायत प्रस्ताव पास कर जनपद पंचायत की सहमति से पशुओ के चरवाहा,पानी ,दाना ,शेड की व्यवस्था कर अस्थायी तौर से कुछ दिनों के लिये ग्राम में रख सकते हैं।और यदि पशु बीमार हो तो तत्काल पशुपालन विभाग से उपचार हेतु संपर्क कर सकते है। बैठक में पशु चिकित्सालय सीपत में स्थानांतरित होकर आये डॉ संजय राज का भी स्वागत किया गया । साथ ही मस्तूरी में पदस्थ डॉ शिव पटेल का विभागीय पद्दोन्नति हुई है उनका भी सम्मान किया गया। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान प्रभारी डॉ एम के यादव, विकासखंड प्रभारी डॉ यशवंत डहरिया, पचपेड़ी से डॉ स्मिता साहू और सभी सहायक पशुचिकित्सा सहायक क्षेत्राधिकारी ,पशु परिचारक ,पशुधन मैत्री, गौसेवक आदि उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY