ssnews कांग्रेसियों ने निकाला ,सह भारत जोड़ों पदयात्रा, ग्राम पंचायत सोन में चल रहे श्री अखंड नवधा रामायण में पद यात्रियों ने श्रीरामचरितमानस का किया रसपान,,,
मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेसियों ने आज निकाला गया भारत जोड़ों पदयात्रा।
स्वराज संदेश मस्तूरी। ग्राम पंचायत सोन में चल रहे श्री अखंड नवधा रामायण में पद यात्रियों ने श्रीरामचरितमानस का किया रसपान।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के नेतृत्व में शुक्रवार को भारत जोडो पदयात्रा मस्तूरी विधानसभा के सोन, सोनसरी जोन के केंवटाडीह से भूतहा होते हुए सोन, सोनसरी पहुंची।
इस भारत जोड़ों पदयात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गांव के हर बूथो में जाकर जनसंवाद करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से लोंगों को अवगत करा व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर रूबरू हुए,यह यात्रा एकता शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और हर धर्म के लोगों को एक सूत्र में पिरोने व सपनों का भारत बनाने के लिए किया जा रहा है।बूथस्तरीय भारत जोडो पदयात्रा की शुरुआत आज सोन, सोनसरी जोन से शुरु होकर प्रत्येक जोन के बूथो तक पहुंचेगी। आज के भारत जोड़ो शपथ यात्रा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी, ब्लाक अध्यक्ष नागेन्द्र राय, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी , राजीव युवा मितान के जिला समन्वयक महेंद्र गंगोत्री, जयंत मनहर, राजेश्वर भार्गव ,किरण संतोष यादव, सुकृता बादल खुंटे, ब्रह्म देव, सुनील पटेल, ब्रम्ह देव सिंह, अशोक पटेल, ओमप्रकाश पैकरा, दिनेश शर्मा, अशोक रजवाल, रवि श्रीवास,राजू चंदेल, लखन टंडन, बिंदु जायसी, मंसाराम मिरी, नरेंद्र दिनकर, अनूप नायक, देवेंद्र पटेल,विशाल पंकज, राजू तिवारी,मकरम टंडन सुभाष टंडन सहित मस्तुरी ब्लॉक के सभी प्रमुख नेताओं ,पदाधिकारियों,व कार्यकर्ताओं व समस्त कांग्रेस के प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment