ssnewsरसूखदारों की काली निगाहें गरीब के जमीन पर...महिला को दे रहे है लगातार धमकी.




रसूखदारों की काली निगाहें गरीब के जमीन पर...

महिला को दे रहे है लगातार धमकी...

20 सालो से उस जगह पर रह रही है महिला...

तरह तरह के हतकंडे अपना रहे रसूखदार...

महिला आयोग, कलेक्टर, एसपी से लगाई गुहार...

जब अधिकारी ही जमीन दल्लो की चाटने लगे तो, न्याय के  लिए पीड़ित परिवार को भटकना ही पड़ेगा दर दर, यही है बीमार सिस्टम हमारा ,,


 स्वराज संदेश रायपुर।आवास निर्माण के चलते छपरी बनाकर रहने मजबूर एक गरीब परिवार। जिनके मकान निर्माण कार्य रुकवाने पर तुले हुए है कुछ रसूखदार। मकान निर्माण रुकवाने वालो के पास नही है कोई वैध प्रमाण। वही नोटिस भेजने वालो को यह भी पता नही है कि नोटिस किसे भेजना है। किसके नाम पर आबादी पट्टा बना है। रसूखदार लोग मकान तोड़ने बना रहे दबाव। महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। 
पूरा मामला बेमेतरा नगर पालिका के वार्ड न. 13 में पीएम आवास निर्माण का है। जहाँ महिला संतोषी यादव अपने पति और बच्चों के साथ लगभग 20 सालो से उक्त जगह पर रह रही है। काबिज भूमि का महिला के नाम से आबादी पट्टा भी है। जो दुसरो के घरो में झाड़ू पोछा का काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। पीएम आवास योजना के तहत मिल रहे राशि तथा सालो से कुछ पैसे जोड़कर व कुछ कर्जे लेकर मकान निर्माण करा रही है। जिस पर कुछ नेतागिरी करने वाले रसूखदार लोगो की काली निगाहें पड़ गई है। रसूखदार लोगो के द्वारा महिला को बुरा भला व तरह तरह की बातें महिला को सुनाये जाते है। मामला यहाँ तक पहुंच गया कि महिला को जल्दी मर जा, फांसी लगा ले, आग लगा ले जैसे शब्द का प्रयोग करने से भी बाज नही आ रहे रसूखदार। देखा गया कि नगर पालिका द्वारा नापजोक कर शौचालय बनाकर दिया गया था। वही शौचालय से लेकर मकान निर्माण महिला द्वारा कराया जा रहा है।  
संतोषी यादव, पीड़ित महिला  रोज रोज की यातनाओ से तंग आकर अपने हक की न्याय मांगने महिला आयोग, कलेक्टर, एसपी को आवेदन सौपी है।




Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY