ssnewsजवाहर बाल मंच बिलासपुर द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व. जवाहरलाल नेहरू के पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर बाल मंच के चेयरमैन अशोक राजवाल के द्वारा बच्चों को किया मॉस्क वितरण

स्वराज संदेश बिलासपुर।जवाहर बाल मंच बिलासपुर द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित स्व. जवाहरलाल नेहरू जी के पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर बाल मंच के चेयरमैन अशोक राजवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ बच्चों को मास्क वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों को मास्क वितरण किया गया एवं बच्चों को कोरोना महामारी के संबंध मे जानकारी के साथ जागरूक किया गया।
पंडीत स्व.जवाहर लाल नेहरू  को बच्चों से विशेष लगाव था उनकों  याद करते हुए जवाहर बाल मंच बच्चों के उन्नति के हर क्षेत्र में काम कर रहा है। अभी वैश्विक महामारी करोना के समय में भी बच्चों कोविड19 से कोई भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर (95846-55555) जारी किया गया है। इस नंबर में बच्चों के  सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। मास्क वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से जवाहर बाल मंच बिलासपुर के चेयरमैन अशोक राजवाल, जिला संयोजक  अन्नू करियारे, जिला संयोजक भरत जोशी, जिला संयोजक आकाश दुबे आदि द्वारा मास्क वितरण किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY