ssnewsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने राहत सामग्री वितरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने राहत सामग्री बाटी

स्वराज संदेश मस्तूरी // मंडल के शक्ति केन्द्र पेन्ड्री में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा सरकार के  7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा मस्तूरी के लोगों ने मस्तूरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को माक्स और सेनेटाइजर,सुखा राशन, साबुन, का वितरण किया । इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा मस्तूरी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र अनुरागी ने केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के मोदी सरकार गरीब मजदूर व किसान हितेषी सरकार है जिन्होंने सभी वर्ग को साथ लेते हुए गौरवपूर्ण 7 वर्ष पूर्ण किए हैं जिससे सभी भाजपा युवा मोर्चा के साथियों में हर्ष व्याप्त है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र अनुरागी, महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी जितेन्द्र चतुर्वेदी,बुथ अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, युवा मोर्चा सदस्य शैलेन्द्र जायसी,अमन कोशले एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY