ssnews मस्तूरी मुख्यालय में निकली तिरंगा रैली, सीईओ ने दिखाई हरी झंडी, कई अफसर हुए शामिल,,,
मस्तूरी मुख्यालय में निकली तिरंगा रैली, सीईओ ने दिखाई हरी झंडी... ब्लाक मुख्यालय कई अफसर हुए शामिल ,
स्वराज संदेश मस्तूरी। हमारा देश 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को मस्तूरी मुख्यालय में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी एस आर टंडन कर्मचारी शामिल हुए। इतना ही नहीं स्कुली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों लोग इस रैली का हिस्सा बने।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment