ssnews देख रहा है विनोद, गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने उनको ससुराल(जेल) इनोवा कार से भेजा..?
आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने की ऐसी विदाई, छेत्र में रहा चर्चा का विषय ,गैंग रेप के आरोपियों को इनोवा कार से भेजा जेल।
30 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, ग्राम रिस्दा के तीन व्यक्ति गिरफ्तार।
स्वराज संदेश मस्तूरी ।थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा निवासी तीन व्यक्तियों ने लिफ्ट देने के बहाने 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। अपने उपर हुई घटना की शिकायत पीड़िता ने मस्तूरी थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला के परिचित का प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया। उसने महिला को छोड़ देने की बात कही। परिचित होने के कारण महिला उनकी कार में बैठ गई। कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही युजवेंद्र चंदेल भी थे।तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला
से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले। रात होने के कारण महिला डरी हुई थी। बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है,और आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।
बाइट01अविनाश पासवान
विजवल04
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment