ssnewsविकासखंड स्तरीय एक दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ समापन,करमा नित्य में पहला स्थान जयरामनगर, पंथी नृत्य में रलिया को मिला प्रथम स्थान,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के तत्वावधान पर एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आज मस्तूरी के बालक शाला हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया था जिसमें मस्तूरी जनपद क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रतिभावान युवा शामिल हुए जो अपने अपने कला क्षेत्र के अनुसार इस महाउत्सव में भाग लिया जिसमें करमा नित्य में पहला स्थान ग्राम पंचायत जयरामनगर के बालिकाओं ने प्राप्त किया, पंथी नित्य में पहला स्थान ग्राम पंचायत रलिया और नवागांव के कलाकारों ने दूसरा स्थान प्राप्तं किया, तबला वादन में पहला स्थान ग्राम पंचायत धुर्वाकारी के भूपेंद्र साहू,और दुसरा वेद परसदा के प्रियांशु केवट ने स्थान प्राप्त किया, शास्त्रीय संगीत गायन में पहला स्थान ग्राम पंचायत ध्रुवाकारी के हुलारु साहू और दुसरा वेद परसदा के नीतू केवट रहे, लोकगीत में सियाराम यादव हिरी प्रथम स्थान रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सूरज सोनी दूसरे स्थान पर कविता साहू रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरें ने किया, वही आज के इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी, सभापति दामोदर कांत, कांग्रेस नेता राजकुमार अंचल, भारत खांडेकर युवा कांग्रेस नेता सुनील पटेल, विजय अंचल , पवन श्रीवास , नीतीश जायसवाल, सार्थक तिवारी, एसडीओ अमित बंजारे सहित सभी शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment