ssnewsमस्तूरी विधानसभा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतराम पटेल का आकस्मिक निधन, कांग्रेस नेता जयंत मनहर सहित कई कांग्रेसी नेता अंत्येष्टि में हुए शामिल,,

मस्तूरी विधानसभा  कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतराम पटेल का आकस्मिक निधन। कांग्रेस नेता जयंत मनहर सहित कई कांग्रेसी नेता अंत्येष्टि में हुए शामिल।

स्वराज संदेश मस्तूरी।कांग्रेस नेता  जयंत मनहर ग्राम अमलडीहा (जोंधरा) में एक शोक कार्यक्रम मे शामिल हुए। उनके साथ रवि श्रीवास प्रदेश पदाधिकारी भी थे।मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस का एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतराम पटेल का आकस्मिक निधन लम्बी बिमारी के बाद 14 अक्टूबर को हो गया है। स्व जगत ग्राम अमलडीहा मस्तुरी विधान सभा का निवासी थे। करीब 78 वर्ष की आयु में वह भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गये। पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर वे ग्राम पंचायत व पानी पंचायत में निर्वाचित पदाधिकारी बनकर ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं दिया था। वह सरल स्वभाव सादा जीवन व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। स्व.श्री जगत राम पटेल के अंतेष्ठी कार्यक्रम में आसपास के गांव से काफी लोग शामिल हुए । शिवनाथ नदी के तट पर उनका दाह संस्कार किया गया।  अंत्येष्टि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश पदाधिकारी जयंत मनहर व रवि श्रीवास और अरूण वर्मा,विशाल पंकज शामिल थे। 
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY