ssnewsकांग्रेस की बूथस्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन बसंतपुर से होते हुए अमलडीहा में संपन्न हुआ,,,
कांग्रेस की बूथस्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन बसंतपुर से होते हुए अमलडीहा में संपन्न हुआ
स्वराज संदेश मस्तूरी।कांग्रेस पार्टी पुरे देशस्तर पर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इसी तर्ज पर अब कांग्रेस ब्लॉक लेवल भी भारत जोड़ों यात्रा का आगाज कर चुकी है। ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व स्थानीय संगठन के बड़े नेता, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में भारत जोडो पदयात्रा बसंतपुर से मुकुंदपुर, उदई बंद होते हुए अमलडीहा पहुंची इसके बाद यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया।
यात्रा को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि यह देश को एक करने की यात्रा है, ये यात्रा इतिहास लिखेगी और कहा कि यह यात्रा एकता की शक्ति दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है। इसी तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ,मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, रवि श्रीवास प्रदेश सचिव ,प्रदेश महिला सचिव किरण तिवारी, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,जिलापंचायत सदस्य व महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,जयंत मनहर,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, उपसरपंच व समन्वयक दिनेश शर्मा, महामंत्री पुतन दुबे,लक्ष्मी यादव, केशव साहू,लखन टंडन, लक्ष्मी नारायण मीरी, अन्नू करियारे,भाऊ पाठक, सुनिल गुज्जर,अनूप नायक, सुभाष टंडन, विक्रम तिवारी, सार्थक तिवारी, विशाल पंकज , विक्की नायक,ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, सहित कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment