ssnewsअनुसूचित जाति मोर्चा की बिलासपुर संभाग स्तरीय बैठक संपन्न हुई , प्रदेश अध्यक्ष ने संविधान गौरव रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,,
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न हुई
स्वराज संदेश बिलासपुर। संभाग स्तरीय बैठक में, मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सतीश मालवीय, रामलाल चौहान ,प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ,भाजपा वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहले, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी विधायक, रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला पाटले , जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश महामंत्री दयावान बांधे ,वेद राम जांगड़े संभाग प्रभारी,आत्माराम बंजारे बिलासपुर जिला प्रभारी अंबेश जांगड़े, सुनीता पाटिल का आगमन हुआ जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या के तत्वधान में अतिथियों का जगह-जगह स्वागत किया गया बिल्हा मोड़ तिफरा महाराणा प्रताप चौक जराहा भाटा एवं अन्य जगहों पर स्वागत का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण कर संविधान गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया 3:00 बजे से संगोष्ठी का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद संविधान दिवस मनाने का प्रचलन चालू हुआ है 60 सालों से कांग्रेस ने सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल किया किंतु उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ स्थल का निर्माण भी भारतीय जनता पार्टी के सरकार में संपन्न हुआ है देश के प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया जिसमें कांग्रेसियों एवं उनके सहयोगियों ने सदन में वाकआउट किया यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था बाबा साहब के आदर्शों और सिद्धांतों मैं चलकर ही हम अपना अस्तित्व कायम रख सकते हैं ।एक ऐसा सविधान जिससे पूरा देश चलता है। भारतीय संविधान भारत देश की आत्मा है हमारा गौरव है हमारा सम्मान है हम सब की जवाबदेही बनती है कि हम बाबा साहब के विचारों और उनके मूल भावना को समझते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें मंच को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने जो नारा दिया है जो मूल मंत्र दिए हैं संगठित रहो संघर्ष करो और शिक्षित बनो सिर्फ इन्हीं तीनों मूल मंत्रों को हम आत्मसात कर ले तो हमारा जीवन खुशियों की सफलताओं से भर जाएगा मंच को सभी अतिथियों ने संबोधित किया मंच का संचालन चंद्रप्रकाश सुर्या जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा किया गया आभार कोरबा अध्यक्ष सरजू अजय ने किया इसके पहले सभी अतिथियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया सभी अतिथियों को बाबा साहब अंबेडकर की लिखी हुई संविधान देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया आज के कार्यक्रम में अंबेश जांगड़े प्रभारी, सह प्रभारी सुनीता पाटले ,किशोर राय, राजेश सूर्यवंशी ,महेश चंद्रिकापुरे पुनीता डेहरिया ,नरेंद्र कोशले, महामंत्री योगेश बोले, पृथ्वीपाल राय ,मनोज सिन्हा ,अरुण खरे, अशोक पाटले, गोकर्ण सूर्यवंशी, चित्रकांत लहरें, बल्लू सारथी ,कोशाध्यक्ष शंकर अहिरवार ,जितेंद्र भावे ,प्रमोद सागर ,मंडल अध्यक्ष विनय कोसले, जितेन अंचल, विनोद कुमार, तुलसी बघेल, हरबंस, श्याम खांडेकर, लोकनाथ बंजारे, प्रकाश पाटिल, एवं पांचों जिला से आए हुए जिलाध्यक्ष महामंत्री एवं समस्त कार्यकर्ता गढ़ उपस्थित हुए।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment