ssnewsयातायात पुलिस को मिले 25 जवान, प्रशिक्षण के साथ देंगे सेवाए,,,
यातायात पुलिस को मिले 25 जवान, प्रशिक्षण के साथ देंगे सेवाए
स्वराज संदेश बिलासपुर।नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा यातायात पुलिस को यातायात प्रबंधक ड्यूटी हेतु 25 नव आरक्षक प्रदाय किया गया ताकि वर्तमान व्यवस्था का सुगमता से संचालन कराया जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात रोहित बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात संजय साहू ने बताया कि यातायात बल में वृद्धि करते हुए , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा 25 नव आरक्षक यातायात पुलिस को प्रदान किए गए हैं ।जिन्हें रक्षित केंद्र एवं यातायात मुख्यालय में लगातार प्रशिक्षण दिया जा कर, ट्रैफिक मैनुअल-अभ्यास, चौक चौराहों में यातायात प्रबंध व्यवस्था के साथ यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी तथा आम जनता से मित्र व्यवहार कर प्रशिक्षित किया गया है इसमें महिला आरक्षक 11 एवं पुरुष आरक्षक 14 है जिन्हें यातायात में पूर्व से पदस्थ तथा अनुभवी आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकओं के साथ यातायात के पांचों थाना क्षेत्र के अंतर्गत महत्वपूर्ण पॉइंट में यातायात व्यवस्था हेतु लगाया जा रहा है।इन जवानों की यातायात तैनाती के साथ अब यातायात पुलिस की उपस्थिति शहर के महत्वपूर्ण चौराहों में होगी।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment