ssnews मस्तुरी में दिवाली की रौनक,हाई स्कूल मैदान पर लगी फटाखे की दुकान, पार्किंग की उचित व्यवस्था,,

*मस्तुरी में दिवाली की रौनक,हाई स्कूल मैदान पर लगी फटाखे की दुकान..*
स्वराज संदेश मस्तुरी । देश भर में दीपो की त्यौवहार दिवाली बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक छाई हुई है। लोग बड़े उत्साह के साथ सामन की खरीददारी कर रहे है।इसी कड़ी में मस्तुरी में भी रौनक है। तरह तरह के समानों का स्टाल लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग मस्तुरी पहुँच कर खरीदारी कर रहे है। मार्केट में मिट्टी के हाथ से बने फैंसी दिए फैंसी रंग बिरंगे लाइट,फटाखे,लाई और बतासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

 *मस्तूरी पुलिस और व्यपारी संघ मस्तूरी का सराहनीय पहल*

इस बार की दिवाली में मस्तुरी पुलिस और व्यपारी संघ के द्वारा एक अनोखा पहल देखने को मिला है। पटाखे की दुकान को भीड़ भाड़ से अलग इस बार हाईस्कूल मैदान में रखा गया है जो कि सुरक्षा के दृष्टि से उत्तम जगह है। इससे मस्तुरी बिलासपुर मुख्य मार्ग प्रभावित नही होगा। और सड़क हादसे का डर भी नही रहेगा। मस्तुरी  पुलिस और व्यपारी संघ की इस पहल को क्षेत्र की जनता खुब सराहना कर रहे है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY