ssnews दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ,ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल,,,
*ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल*
स्वराज संदेश मस्तूरी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया गया। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रो से एक साथ प्रसारित किया गया, साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध आकाशवाणी के बिलासपुर केंद्र से इस प्रसारण को 103.2 मेगा हर्टज पर सुना गया। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी लोग कार्यक्रम में भारी संख्या में जुड़े हुए थे।
कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीण महिलाओं के नाम विशेष संदेश और प्रेरणादायी शुभकामनाएं प्रसारित किया गया। यह अवसर न केवल एक कार्यक्रम का शुभारंभ होना था बल्कि शासन की नीतियों और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बना।
दीदी के गोठ का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आत्मनिर्भरता और स्वालंबन की ओर अग्रसर करना है। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की सफल महिलाओं की कहानी सुनाई गई, कैसे उन्होंने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है इनकी प्रेरणादायी कहानी रेडियो की आवाज के माध्यम से हर गांव और हर घर तक पहुंचाई गई। ताकि दूसरी महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सके।
इस कार्यक्रम के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने के लिए पंचायत ग्राम संगठन और संकुल संगठन स्तर पर सामूहिक श्रवण की व्यवस्था किया गया इसमें जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय समुदाय और स्वास्थ्य समूह की दीदियाँ विशेष रूप से शामिल हुए सामूहिक श्रवण से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी संवाद चर्चा और प्रेरणा का वातावरण बना। दीदी के गोठ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय की सुशासन की सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतिबिंब है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज को पूरे समाज तक पहुंचना उनके संघर्ष और उपलब्धियां को सामने लाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर सकारात्मक परिवर्तन की राह दिखाना है।
दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीमती सरस्वती देवी सोनवानी जी (अध्यक्ष – जनपद पंचायत मस्तूरी), रंजीत सिंह ठाकुर (महामंत्री मल्हार मंडल भाजपा), विवेक त्रिपाठी (मंडल अध्यक्षा – मस्तूरी), जे.आर.भगत मु.का.अधि. जनपद पंचायत मस्तूरी, ललित कुजूर (वि.वि. अधि.), मिथिलेश देवांगन (वि.वि. अधि.), श्रीमती स्वर्णलता लकड़ा (बी.पी.एम. - बिहान), ,एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के अधिकारी, कर्मचारी व संकुल अध्यक्ष/सचिव/कोषाध्यक्ष, पीआरपी, समस्त एफएल - सीआरपी, आर.बी.के., सक्रिय महिला, बैंक मित्र, ग्राम संगठन के अध्यक्ष/सचिव, लेखपाल, सहायिका एवं विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment