ssnews वेद परसदा में साहु समाज द्वारा तीज मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया,,,

वेद परसदा में साहु समाज द्वारा तीज मिलन समारोह धूम धाम से मनाया गया।

स्वराज संदेश मस्तूरी । में जिला साहू संघ बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं जिला महिला प्रकोष्ठ की  सहमति से तीज महोत्सव रीपा सामुदायिक भवन
में आयोजित किया गया।तीज महोत्सव के मुख्य अतिथि अध्यक्ष
जिला महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर नन्दनी साहू सरपंच कुली,विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री  महिला प्रकोष्ठ लगरा गीता साहू, उपाध्यक्ष
जिला महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर पुष्पा साहू,सरपंच ग्राम पंचायत वेद परसदा अम्बिका साहू,तहसील प्रकोष्ठ मस्तूरी उपाध्यक्ष कौशिल्या साहू के आतिथ्य
में तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया था।महोत्सव के दौरान भजन गायक,कविता पाठ, कुर्सी दौर, आदि आयोजन किया गया। तथा प्रतिभागियों को गिप्ट देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि नन्दनी साहू
ने तीज त्योहार पर प्रकाश डालते हुए कहा भादो माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को पर्व मनाने के कारण  तीजा कहते है।सुहागिन महिलाएं निर्जला ब्रत रहकर भगवान शिव  व माता पार्वती की पूजा की जाती है।
पूजा के बाद ब्रत माता पार्वती की हरितालिका तीज कथा सुनती है
पूजा के बाद माता पार्वती को सुहागन 
सामान अर्पित  तथा फुलहरा के सामने  बैठकर भगवान शिव की आराधना की जाती है।इस दौरान गीता साहू,गंगा साहू  पुष्पा साहू,
अम्बिका साहू ने अपने विचार व्यक्त किए।तहसील साहू संघ मस्तूरी के अध्यक्ष कान्ति कुमार साहू ने अभार
ब्यक्त करते हुए कहा प्रथम बार तीज
महोत्सव वेद परसदा में आयोजित किया गया है। आप सभी का सहयोग मिला तो भविष्य में इस तरह कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। सभी उपस्थित
महिलाओं को धन्यवाद देते हुए
अभार ब्यक्त किये।कार्यक्रम के दौरान  बड़ी संख्या में महिलाएं ,नव युवती उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY