ssnews छ. ग .श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अध्यक्ष का पद रघु यादव के हाथ में वही हरिओम श्रीवास को मिला उपाध्यक्ष का पद और विजय सुमन को संरक्षक पद का मिला जिम्मा,,,
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी द्वारा संगठन के पत्रकार साथियों के लिए ऑफिस का व्यवस्था ।
संगठन के द्वारा वृक्षा रोपण कार्य
स्वराज संदेश मस्तूरी। रविवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी का बैठक छ .ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी ऑफिस में रखा गया था जहा सर्वसम्मति से आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी, संगठन सचिव राधेश्याम कोरी, संभागीय सचिव विनोद श्रीवास्तव, एवं पूर्व अध्यक्ष विजय सुमन सहित संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रघु यादव सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव पदस्थ सभी सदस्यों को प्रदेश पदाधिकारी के हाथों नियुक्ति पत्र देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।मस्तूरी ब्लाक के नए कार्यकारिणी का गठन में रघु यादव को ब्लॉक अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदेश पदाधिकारी के हाथों की गई एवं विजय सुमन को पदोन्नति करते हुए ब्लॉक संरक्षण का जिम्मा, हरिओम श्रीवास को उपाध्यक्ष, विनोद बघेल को सचिव, विमल कांत को सह सचिव, विवेक देशमुख को कोषाध्यक्ष, दिनेश पाटले और जितेंद्र लहरें को कार्यकारी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया वहीं बाकी पदाधिकारि अनुराग साहू, करन अंचल, हरि यादव ,चंद्रप्रकाश निणेजक ,अमित खुटे, सोनू टंडन, धनंजय खुटें,राजेश निषाद, को भी जिम्मेदारी देते हुए सभी को नवनियुक्त सदस्यता पत्र दिया गया। कार्यक्रम में आए प्रदेश पदाधिकारियों ने मस्तूरी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं संगठन को हमेशा एकजुटता और भाई चारे के साथ चलाते हुए पत्रकारहीत में कार्य करने की बात कही।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment