ssnewsछ.ग. दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारियों का बैठक में पदाधिकारियों का हुआ चयन,,,
छ.ग. दिव्यांग शासकीयअधिकारी कर्मचारियों का बैठक संपन्न हुआ
स्वराज संदेश बिलासपुर।छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय बैठक दिनांक 20 नवम्बर 2022 दिन रविवार को दोपहर 1 बजे कोन्हेर गार्डन मेन पोस्ट आफिस के सामने बिलासपुर में आयोजन किया गया जिसमें कई विभागों के दिव्यांग कर्मचारी साथीगण उपस्थित हुए और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। दो माह पहले राज्य स्तरीय दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों का चयन राजधानी रायपुर में बैठक आयोजित कर किया जा चुका है इसी कड़ी में संघ का विस्तार करते हुए जिला बिलासपुर में पदाधिकारियों का चयन प्रक्रिया किया गया जिसमें जिला सचिव-डॉ. हीना पाठक, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष-छोटेलाल सर्वे, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष- महेतरु मधुकर, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष-दीपक सिंह राजपूत, बिलासपुर शहर अध्यक्ष- भगवान दुबे, बिलासपुर शहर उपाध्यक्ष- सुरेश तिवारी का चयन किया गया। इसके पश्चात विभागीय समस्याओं पर चर्चा किया गया दिव्यांगों कर्मचारियों को प्रदेश में वाहन भत्ता आज की महंगाई में बहुत ही कम बताते हुए उसे बढ़वाने का प्रथम प्रयास रहेगा। दूसरे स्थान पर दिव्यांग आरक्षण बढ़ाने के बजाय बंद कर दिया गया है जिसे लागू करवाना। दिव्यांग कर्मचारियों को विभागीय कार्य में कार्यालय तक पहुंचने में असुविधाओं का विरोध करते हुए सुधरवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष-ईश्वर लाल सोनी, प्रदेश सचिव-रामकिशुन सूर्यवंशी व बिलासपुर जिला अध्यक्ष- देव सिंह बंजारे उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment