ssnews छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्योत्सव की सभी प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को सभापति राजेश्वर भार्गव ने शुभकामनाएं दिया और कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्साह का माहौल ,,,,
छत्तीसगढ़ स्थापना दीवस पर जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने प्रदेश वासियों व क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया...
स्वराज संदेश मस्तुरी: जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्योत्सव की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दिया कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्साह का माहौल बना है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसे समावेशी विकास का है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति और पिछड़े तबकों के लोगों को विकास का लाभ मिले। राज्य सरकार हर हाथ को काम देना चाहती है हमारे छत्तीसगढ़ के मुखिया किसान मुख्यमंत्री हैं और उनकी नीतियां किसान हितैषी है, मुख्यमंत्री ने जो कहा वो किया, किसानों की धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के 26 लाख से अधिक किसानों और पशुपालकों, हितग्राहियों को दीपावली के समय उनके बैंक खातो में भुगतान किया जिससे किसानों की चेहरों में चमक साफ दिखाई दिया।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment