ssnewsपचपेड़ी आईटीआई के सामने बिक रही बेधड़क बेखौफ होकर कच्ची शराब,,,,

पचपेड़ी आईटीआई के सामने बिक रही बेधड़क बेखौफ होकर कच्ची शराब।
स्वराज संदेश बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पताईडीह के मेन रोड पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पचपेड़ी (ITI) के सामने पर एक महिला के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेखौफ और बेधड़क होकर बेची जा रही है जिसके कारण आए दिन शराबियों का जमावड़ा वहां लगा रहता है। शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को वहीं से होकर आए दिन गुजारना पड़ता है जिसके कारण शराब के नशे में धुत शराबियों के कई बोल बच्चन सहित अभद्र भाषाओं को सुनना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इसकी सूचना नजदीकी थाना क्षेत्र को ना हो ,फिर भी  पुलिसकर्मीयो की सांठगांठ और आबकारी विभाग के उदासीनता के कारण उस महिला के द्वारा धड़ल्ले से कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है जिसके कारण छात्र-छात्राओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। जानकारी देने वाले ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि शैक्षणिक संस्थान के सामने बिक रही अवैध शराब के संबंध में जिला मुख्यालय के अधिकारियों को भी सूचना कई बार दिए जा चुके हैं यहाँ तक जनप्रतिनिधियों के शिकायत बावजूद इसके लोकल पुलिस कर्मियों और शराब बिकवाने वाले कोचियों के संरक्षण के वजह से यहां अवैध शराब बिक्री बंद होने का नाम नहीं ले रही है।


वही इस मामले में पचपेड़ी थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने कहा कि शिकायत के आधार पर अवैध शराब बेचने वाले खिलाफ  उचित कार्यवाही किया जाएगा 
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY