ssnewsपुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर मस्तूरी में होली और दीवाली एक साथ मनाई गई,,,
पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर मस्तूरी में होली और दीवाली एक साथ मनाई गई
स्वराज संदेश मस्तूरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा किए जाने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मस्तूरी द्वारा जोन्धरा चौक मस्तूरी में एक भव्य कार्यक्रम में आतिशबाजी कर रंग गुलाल लगाकर, मिठाई बांटकर एवं ढोल ताशे के साथ खुशियां मनाते हुए खुशी का इजहार करते हुए होली और दीवाली एक साथ मनाते हुए मस्तूरी ।मुख्य मार्ग में रैली निकाली तथा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों को बधाई दी गई ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा,ब्लॉक संयोजक राजेश सिंह , सुनील चौधरी, सूरज क्षत्री,प्रमोद शर्मा,सुचित्र चंदेल, नवल सिंह,योगेश, सनत पाण्डेय,संदीप रजक,विनय गुप्ता, संजय राज, शंकर लाल मिश्रा, सतीश महिलांगे, संजय राय,विजय श्रीवास, दीपक दुबे, परमानंद कुंबले, ममता कश्यप,पी इंदुमती,सरिता डहरे, उमा बनाफर,पुष्पा श्रीवास, मनमोहन पटेल, सुरेन्द्र त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, सत्यकान्त सिंह, विश्वकांत सिंह, सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
राजेश सिंह
ब्लॉक संयोजक
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.)
सुनील चौधरी, सूरज सिंह ब्लॉक सहसंयोजक राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, मस्तूरी बिलासपुर छत्तीसगढ़
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment