ssnews छ. ग. शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिला समूह बढ़ रही है सफलता की ओर,,,
महिला समूह छ. ग. शासन की योजनाओं का लाभ लेकर बढ़ रही है सफलता की ओर
गौठानो में निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी रिमन सिंह ने महिला समूहो की प्रशंसा की
स्वराज संदेश मस्तूरी।। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वेद परसदा, बनियाडीह, जुहली, कुकदा, बोहारडीह मे बने गौठान मे समूह की महिलाएं शासन की योजनाओं व अधिकारियों के मार्गदर्शन मे जैविक खाद, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, फिनाइल बनाना, मुर्गी पालन, बतख पालन, कपड़े धोने का सर्फ, साबुन बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहीं हैं। जब गौठान का निरीक्षण करने परियोजना अधिकारी रिमन सिंह पहुंचे तो महिला समूहों के द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों को देखा गया और जो कमियां नजर आई उसमे सुधार करने कहा। आगे बताए की सभी गौठानो मे अपनी एक विशेषता है यहां भी अच्छी गुणवत्ता की वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। गौठान के चारागाह मे कार्य करने, पास के तलाब में मछली पालन करने दिशा निर्देश दिया गया। वही समूह की कार्य योजनाओं को देखते हुए तेल निकालने व मसाला बनाने की मशीन प्रदान की जायेगी। निरीक्षण के दौरान रूप लता बुनकर , ललितकुजूर(Adeo) सुशीला बंजारे raeo, नोमेश तिवारी bpm, अमृता नेताम, जसवंत जांगड़े, ग्राम पंचायतों के सरपंच , पंच, सचिव, रोजगार सहायक ,स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Previous article
Next article
Leave Comments
Post a Comment