ssnewsअनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय बिलासपुर में ,महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई जाएगी,,


स्वराज संदेश बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर बुधवार को भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई जाएगी।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने बताया कि दोपहर 1 बजे से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी किशोर राय उपस्थित रहेंगे।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, मोर्चा जिला महामंत्री योगेश बोले, नरेन्द्र कोसले ने मोर्चा के समस्त प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को 20 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 1 बजे विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY