ssnews अरपा नदी में उतरकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन.. लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा सिम्स के कर्मियों का प्रदर्शन...

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संसद कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन.. अरपा नदी में उतरकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन.. लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा  सिम्स के कर्मियों का प्रदर्शन..

 स्वराज संदेश बिलासपुर।वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स के 300 से अधिक कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.. प्रदर्शन के तीसरे दिन आज सैकड़ों कर्मचारियों ने अरपा नदी में उतर कर जल्द सत्याग्रह किया.. करोना काल के दौरान दिन-रात सेवा में लगे कर्मचारी अब सिम्स प्रबंधन के खिलाफत में उतर गए हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.. इससे पहले कर्मियों ने बीते 2 और 3 अगस्त को सांकेतिक प्रदर्शन किया था और वेतन वृद्धि मांग को लेकर प्रदर्शन किया था जिसके बाद मान मनोव्वल के बाद कर्मचारी शांत हो गए थे.. इसके बाद एक बार फिर कर्मचारी आंदोलन में उतर गए हैं कर्मचारियों का आरोप है कि सिम्स प्रबंधन द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर लगातार आश्वासन तो दिया जा रहा है लेकिन अभी तक मांग को पूरी नहीं की गई है इस वजह से वह अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं लगातार अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर सिम्स प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मचारियों की 1 सूत्रीय मांग है कि उनकी वेतन वृद्धि की.. तो वहीं कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद से सिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था भी अब चरमराने लगी है.. रोजाना पूरे संभाग से सैकड़ों मरीज और उनके परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है इलाज नहीं मिलने के कारण गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है.. इसकी वजह से उन्हें आर्थिक हानि भी हो रही है.. वही कर्मचारी अब सिम्स प्रबंधन से आर पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं..प्रतिमा वर्मा ,रजीव यादव।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY