ssnews गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन, गुरु खुशवंत साहेब ने किया पदभार ग्रहण, मुख्यमंत्री ने किया गुलदस्ता भेंट,

गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन, गुरु खुशवंत साहेब जी ने किया पदभार ग्रहण 
विजय सुमन 
स्वराज संदेश रायपुर। परम् पूज्य राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब  के सानिध्य में आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का स्मरण एवं पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

 गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि प्रदेश की युवाशक्ति को कौशल संपन्न बनाने, तकनीकी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने, रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प है।
गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नए भारत और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में  समृद्ध छत्तीसगढ़ के विज़न को साकार करने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समाजजन, कार्यकर्ता उनके  साथीगढ़, अधिकारी–कर्मचारी एवं प्रदेशवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY