ssnews धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा,मस्तूरी में गूंजे भारत माता के जयकारे,मोर तिरंगा मोर अभिमान भारत माता की जय,,,

धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा,मस्तूरी में गूंजे भारत माता के जयकारे
स्वराज संदेश मस्तूरी।राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन.जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के निर्देशन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल,जिला महामंत्री एस एस कुमार मनहर,जिला मंत्री राजकुमार साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी,जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल,जनपद पंचायत सभापति सरिता नरेंद्र नायक,मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर केवट समेत सभी लोगों ने वेद परसदा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर घर घर  तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ  होकर मस्तूरी मेन रोड होते हुए यात्रा मस्तूरी के हृदय स्थल जोधरा में तिरंगा यात्रा पहुंची,जहां भारत माता की जय जय कारो से गूंज उठा जोधरा चौक।
सैकड़ों नवयुवकों ने तिरंगा थाम कर बाइक रैली में शामिल हुए और हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का संदेश देते हुए वेद परसादा,मस्तूरी से होकर तिरंगा यात्रा देवरीखुर्द से होते हुए बिलासपुर शहर में भ्रमण किया। यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन.जन तक पहुंचाने के लिए आयोजन किया गया  ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के निर्देशन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें मस्तूरी मंडल,मल्हार मंडल, लोहसी मंडल के समस्त कार्यकर्ता बाइक रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY