ssnews एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह अनंत हुए शामिल,युवा कांग्रेस ने लगाया नारा मोदी तेरे राज में अडानी हो गया मालामाल जनता हो गई कंगाल,के नारों से गूंज उठा कार्यकम स्थल,,,,

मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एसबीआई ,एलआईसी की बड़ी राशि निवेश कर धोखाधड़ी करने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
स्वराज संदेश बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल एलआईसी ऑफिस के सामने जिला कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन भारी संख्या में जुटे वरिष्ठ कांग्रेसी एवं युवा कांग्रेस के नेतागण नेताओं ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज तक की इतिहास  में कभी भी lic या sbi बैक के ऊपर आंच तक नही आई लेकिन सुहानी सपने दिखाकर अच्छे दिन के वादे कर कर आई केंद्र में मोदी की सरकार ने हर बार सिर्फ अपने मित्रों का साथ दिया है  जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गया है  जिसका ताजा उदाहरण है कई लाखों करोडो रुपये एसबीआई एलआईसी की डूबने के  कगार पर है पर उनके मित्र मोदी एक भी शब्द तक नही बोल पा रहे हैं यही मित्रता देश डूब जाए पर दोस्त मत डूबे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के हर विधानसभा से बडी संख्या में कार्यकर्ताओं फ़ौज रहे उपस्थित वही कार्यक्रम में, छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ,शैलेश पाण्डेय विधायक बिलासपुर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,रश्मि सिंह विधायक तखतपुर, रामशरण यादव महापौर बिलासपुर,अर्जुन तिवारी, रवींद्र सिंह , पूर्व  विधायक दिलीप लहरिया,राजकुमार अंचल प्रदेश अध्यक्ष अनु.जाति, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजू जयकिशन यादव ,अशोक राजवाल,विश्वजीत सिंह अनंत उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मस्तूरी ,अश्वनी टंडन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY