ssnewsशासकीय उच्चतर बालक शाला विद्यालय प्रांगण मस्तूरी में किया गया जोन वाइस, छत्तीसगढ़ी खेल का आयोजन,छत्तीसगढी खेल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों समेत जनपद सीईओ ,शिक्षक,खिलाड़ी ग्रामीण जन आदि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर लिए खेल का आनंद,,,
ग्राम पंचायतों के बाद अब जोंन स्तर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज।
स्वराज संदेश मस्तूरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022- 23 का आयोजन जोन स्तर पर दिनांक 16.10.2022 से 21.10.2022 तक आयोजित है। उक्त कार्यक्रम के संचालन हेतु जोन स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया गया है। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों को अलग-अलग विभाजित कर 16 जोनों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खेल खेलवाया जाएगा, हर जोन में 8 से 10 ग्राम पंचायतें प्रतियोगिता में भाग लेंगे,आयोजन को सफल और सुचारू रूप से कराने के लिए हर जोन में कर्मचारी अधिकारी नियुक्त कर सुचारू रूप से खेल संचालन करवाया जा रहा है। जिसके तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में किया गया जोन वाइस छत्तीसगढ़ी खेल का आयोजन जैसे कि गिल्ली डंडा, दौड़, आदि विभिन्न प्रकार का छत्तीसगढ़िया खेल खेला गया उक्त खेल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों समेत जनपद सीईओ ,शिक्षक,खिलाड़ी आदि बड़ी संख्या में रहे उपस्थित।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment