ssnews जिले के धान खरीदी केंद्र में सूखती के नाम पर झुकती का खेला, किसानों से प्रत्येक बोरा में चार किलो तक अधिक वजन लिया जा रहा है धान,,

सुकमा जिले के धान खरीदी केंद्र में सूखती के नाम पर झुकती का खेल 

स्वराज संदेश रायपुर। सुकमा जिले के धान खरीदी केंद्र छिंदगढ़ में किसानों का शोषण किया जा रहा है धान तौलने में किया जा रहा है गड़बड़ी ,धान सूखने के नाम पर किसानों के प्रत्येक बोरे में 4 से 5 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है खरीदी केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी ने लगाया सामान्य कांटे का उपयोग कर किसानों का शोषण करने का आरोप तथा डिजिटल कांटें के उपयोग करने की मांग की छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोतरा के किसान रामा बघेल ने बताया कि उसने आज 80 बोरा धान बिक्री किया जिसमें प्रत्येक बोरे में से 4 किलो धान अधिक लिया गया है जिससे उसे 3 से 4 क्विंटल धान अधिक लेकर हजारो रु का नुकसान किया गया है इस विषय मे  एसडीएम सुकमा दिप्ती दुर्गम को मोबाइल पर जानकारी दी जिस पर उन्होंने जांच करवा कर उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी सुकमा के धान खरीदी केंद्रों में इसी प्रकार अनियमितता की जा रही थी जिस पर मीडिया ने सवाल उठाए थे परंतु प्रशासन की मिलीभगत के कारण किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई थी देखना है कि इस वर्ष ऐसी अनियमितता करने वालों के खिलाफ प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।


Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY